आगरालीक्स…आगरा की एक महिला की आंख में नासूर हो गया था. आंखा और नाक के साथ स्किन से आने लगा मवाद…अब एसएन में हुआ सफल इलाज
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष एवं यूनिट हेड डॉ. स्निग्धा सेन के नेतृत्व में सह आचार्य डॉ. अनु जैन व उनकी टीम के द्वारा चेहरे की चोट के कारण बने आँख के नासूर के जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया।

40 वर्षीया आगरा निवासी महिला मरीज़ की 10 माह पूर्व छत से गिरने के कारण नाक की हड्डी टूट (ली फोर्ट फ्रैक्चर) गई थी। उक्त चोट का ऑपरेशन महिला के परिजनों ने जयपुर जा कर करवाया था ,किंतु उस चोट व उसके ऑपरेशन के पश्चात मरीज़ को आँख में नासूर की समस्या बन गई थी। मवाद आँख के अलावा नाक के पास की स्किन (फ़िस्चूला) से भी आता था जिससे महिला अत्यन्त परेशान थी । एस एन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की डा अनु जैन एवं उनकी टीम के द्वारा सफल ऑपरेशन आज किया गया। ऑपरेशन में डा. अनिरुद्ध, डा आलोक, डा महिपाल, डा अंशिता व डा प्रीति का योगदान रहा।