आगरालीक्स…आगरा में दो मंजिला मकान पर गिरी आकाशीय बिजली. मां—बेटी घायल. नाई की मंडी की घटना…मच गया हड़कंप. वीडियो के लिए करें क्लिक
आगरा के नाई की मंडी स्थित कटरा इतवारी में एक मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. यह मकान वसीम नाम के व्यक्ति का है. बताया जाता है कि आकाशीय बिजली गिरने से मकान में आग लग गई. छत में लगे पत्थर गिरने से मां—बेटी हिना और जैनब घायल हो गई हैं. तेज आवाज को सुनकर अन्य परिवार के लोग किसी तरह घर से बाहर निकले और अपनी जान बचाई. आकाशीय बिजली गिरने से दो मंजिला मकान में दरार आ गई. पीड़ित परिवार ने तुरंत ही पड़ोस के घर में जाकर शरण ली. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.