आगरालीक्स…. आगरा में मतदान करने के बाद सेल्फी ले सकेंगे और फूड स्टॉल भी होंगे। शनिवार सुबह सात बजे से आगरा की नौ विधानसभा में मतदान होगा। इस बार मॉडल बूथ बनाए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए आएं, इसमें भी युवाओं की सहभागिता ज्यादा रहे, इसका भी ध्यान रखा गया है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर आगरा में 287 मॉडल बूथ बनाए हैं। आगरा उत्तर विधानसभा में 80 मॉडल बूथ हैं। इन मॉडल बूथ पर अखबार, मैगजीन स्टैंड, कुर्सी होगी, इसे फूलों से सजाया जाएगा। होंगे। वहीं, बूथ के बाहर फूड स्टॉल होंगी।
मतदान दिवस पर श्रमिकों को सवेतन अवकाश मिलेगा
क्षेत्रीय उप श्रम आयुक्त पीके सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम में समस्त दुकानों और वाणिज्यिक अधिष्ठानें को मतदान के वास्तविक दिन के लिए अर्थात् 11 फरवरी को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 में मतदान उक्त अधिनियम की धारा में यह छूट प्रदान की गई है कि यदि मतदान का वास्तविक दिन उस जनपद में जिसमें कोई दुकान या वाणिज्यिक अधिष्ठान स्थित है, ऐसी दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान द्वारा मनाया जाने वाला सामान्य साप्ताहिक छुट्टी का दिन नहीं है, तो मतदान का वास्तविक दिन अर्थात् 11 फरवरी को सवेतन अवकाश सहित बन्दी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसी प्रकार अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत् समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपर्युक्त अवसर प्रदान तथा अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में मतदान के दिवस को सार्वजनिक अवकाश रहेगा तथा अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।
Leave a comment