आगरालीक्स…आगरा में मौसम का अलर्ट. कल और परसों बन रहे तेज बारिश के आसार. जानें आज का तापमान….
आगरा में मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश हो सकती है. बारिश होने के कारण आगरा के तापमान में भी कमी आएगी और पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

आगरा में घने काले बादल छाने का क्रम लगातार जारी है. लेकिन बादल बरसात नहीं ला रहे हैं. बरसात न होने के कारण उमसभरी गर्मी बढ़ी है. आज सुबह भी घने काले बादल आसमान में छाये रहे. कुछ बूंदें गिरने के बाद बादल भी गायब हो गए और बारिश का भी कोई पता नहीं चला. दिन के समय धूप निकल आई.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/07/23) 34.9
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/07/23) 27.1
Departure from Normal(oC) –