Saturday , 8 February 2025
Home आगरा Agra News: Worshiped the real form of Yamuna Maiya by performing aarti in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Worshiped the real form of Yamuna Maiya by performing aarti in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरती कर यमुना मैया के वास्तविक स्वरूप को किया नमन. इस्कॉन मंदिर द्वारा बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर से की गई यमुना आरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग

वर्षों बाद अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हुई यमुना मैया की वंदना इस्कॉन मंदिर के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की। यमुना मैया और राधा-कृष्ण के खूब जयकारे लगे। मृदंग और मंजीरों संग हरे राम हरे कृष्णा… के संकीर्तन पर भक्ति के नृत्य में भक्तजन ऐसे डूबे कि मानों यमुना मैया के वास्तविक स्वरूप में आने का उत्सव मनाया जा रहा हो। बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर से यमुना मैया की आरती की गई। साथ ही देश व विश्व की सुख सम्वृद्धि की कामना के साथ यमुना मैया के वास्तविक स्वरूप को भी बनाए रखने की मनोकामना की गई।

इस्कॉन मंदिर कमला नगर द्वारा आज श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में संकीर्तन व यमुना मैया की आरती का आयोजन किया गया। आरती ललित माधव प्रभु ने की। यमुना मैया का विराट स्वरूप देख हर भक्त उत्साहित था। इस अवसर पर भक्तों का कहना था यमुना मैया का वास्तविक स्वरूप यही है। यमुना मैया के इस वास्तविक स्वरूप को बाढ़ कहने की गलती न करें। हमने ही यमुना मैया के स्थान पर अतिक्रमण किया हुआ है। प्रार्थना की गई कि वर्ष भर यमुना मैया अपने इसी वास्तविक स्वरूप में रहते हुए देश का पालन पोषण करें। जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप प्रभु ने अपन संदेश देते हुए कहा कि यह उत्सव का समय है जब यमुना मैया अपने वास्तविक स्वरूप के दर्शन दे रही हैं। जनमानस के हित में भी है कि यह स्वरूप बना रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से रसानन्द मुकुन्द दास प्रभु, अलंकार दास प्रभु, मानसी गौरांगी, राधा, दीपिका आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Continuous icy winds are blowing in Agra, know today’s weather…#agra

आगरालीक्स…आगरा में आज भी बर्फीली हवाएं चल सकती हैं. दिन में धूप...

टॉप न्यूज़

Morning News: All News papers review 8th February 2025#agra

आगरालीक्स…8 फरवरी का प्रेस रिव्यू. अमेरिका अभी 487 भारतीयों केा और भेजेगा,...

आगरा

Agra News: Atul Krishna Bhardwaj expressed his feelings of faith in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स….जीवन के दो सबसे बड़े दुख, जन्म और मृत्यु, समझ जाएंगे तो...

टॉप न्यूज़

Agra News: Snowy winds in Agra dulled the effect of sunshine. Melting cold continues at night and in the morning…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्फीली हवाओं ने फीका किया धूप का असर. शूल की...