आगरालीक्स….किसी खतरे से कम नहीं है आगरा के इस रास्ते से होकर गुजरना. 12 सालों से नहीं बनी यहां की सड़क. हर वक्त यही रहते हैं यहां के हाल…
आगरा की इस सड़क की हालत देख् रहे हैं. यह कोई तालाब या पोखर नहीं है, बल्कि रास्ते पर भरा बारिश और नाले नालियों का पानी है. जी हां! ये रास्ता ही है जहां से होकर सैकड़ों लोग रोजाना निकलते हैं. आगरालीक्स को भेजी गई समस्या में बताया किया है कि ये आगरा छावनी विधानसभा के वार्ड संख्या 57 का रोड है. लोगों का कहना है कि यहां की सड़क पिछले 12 सालों से नहीं बनी है और आज के हालात ये हैं कि यहां पैदल तो छोड़िए, बाइक या स्कूटर से भी लोग नहीं निकल सकते. इस रोड पर हर समय दो से तीन फुट तक पानी भरा रहता है. साइड में एक मेड सी बनी हुई है जिस पर होकर पैदल लोग निकल जाते हैं लेकिन उसमें भी गिरने का खतरा बना रहता है.

लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से हम लोग नारकीय स्थिति से गुजर रहे हैं. इस मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण कई लोगों ने तो अपना रास्ता तक बदल दिया है और वो लंबा घूमकर आना ज्यादा पसंद करते हैं. क्षेत्रीय जनता को इसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.