आगरालीक्स…आगरा में सफाई मित्रों का किया सम्मान. मंत्री ने पटका पहनाकर कराया मुंह मीठा. एक सप्ताह चले महा सफाई अभियान के लिए किया उत्सावर्धन
प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने पंचवटी रोड, ताज नगरी फेज-02 में पहुंचकर वहां की साफ-सफ़ाई, व्यवस्थापन, जल निकासी के लिए नाले-नालियों की व्यवस्था, संचारी रोग, जलजनित बीमारियों, मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, मलेरिया तथा 14 से 21 जुलाई,2023 तक सभी निकायों में एक सप्ताह तक चले नगर सफाई महाअभियान के तहत किए गए कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सफाई में लगे सफाई मित्रों को पटका, मिठाई प्रदान कर उनका स्वागत, अभिनंदन किया गया।

मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह दिन रात सफाई अभियान चलाया आपका कार्य प्रशंसनीय है, मैं आपका अभिनंदन करने आया हूं। प्रदेशभर में महापौर, नगरायुक्त ने भी सफाई कर्मियों के साथ सफाई कर सफाई महा अभियान में योगदान दिया उन्होंने कहा कि सफाई एक ऐसा विषय है जो किसी एक अभियान में नहीं पूरा किया जा सकता यह रोजाना जन सहयोग से चलता रहना चाहिए। मंत्री ने अपील करते हुए कहा कि आगरा की जनता भी सफाई जैसे पवित्र कार्य में नगर निगम का सहयोग करे तथा सफाई हेतु जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जन सहयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सफाई कर्मियों का मुंह मीठा कराया तथा मनोयोग से सफाई कार्य करने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर महापौर हेमलता दिवाकर,जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए.मनिकंडन, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगरायुक्त सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।