आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलनी के मेन मार्केट में खुलने जा रहे शराब के ठेके का विरोध हो रहा है, स्थानीय लोग अनशन पर बैठ गए हैं और मंदिर के बगल में शराब के ठेके का विरोध कर रहे हैं।
आगरा के कमला नगर मेन मार्केट में मंदिर के पास ही शराब का ठेका खुलने जा रहा है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने अनशन शुरू कर दिया है, आस पास की मार्केट की दुकानें भी बंद हैं। आगरा उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी कुंदनिका शर्मा भी शराब ठेके के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेन मार्केट में शराब का ठेका खुलने से माहौल खराब होगा, अराजक तत्व बाजार में आने वाले लोगों को परेशान करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।
Leave a comment