आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में मां और बेटी के शव मिले हैं, कई महीने पहले मां की मौत होने के बाद बेटी शव के साथ रह रही थी, उसकी भी मौत हो गई और लोगों को पता नहीं चला।
आगरा के अर्जुन नगर तिराहे पर सकरी गली में कई महीने से मकान बंद था। इसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ 45 वर्षीय बेटी वीना रह रही थी। शनिवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने दरवाजे को खोला तो होश उड गए। अंदर कमरे में बेड पर वीना का शव पडा हुआ था, वह पैरों के बल लेटी हुई थी और हाथ पर जलने के निशान थे, शव कई दिन पुराना लग रहा था।
मां के कंकाल के साथ रह रही थी वीना

कई महीने पुराने हैं शव
वीना का शव भी कई दिन पुरान बाताया जा रहा है, वहीं उनकी मां का कंकाल मिला है, यह तीन से चार महीने पुराना हो सकता है। वीना अपनी मां के शव के साथ रह रही थी, उसे घर से बाहर निकलते हुए लोगों ने नहीं देखा। जिस बेड पर वीना का शव मिला है, उस पर पानी की बोतल और थाली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, बुजुर्ग मां और बेटी के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Leave a comment