आगरालीक्स ….आगरा से कोलकाता के पीकॉन समूह के निदेशक को धोखाधडी के मामले में अरेस्ट किया गया है। कंपनी के निदेशक दीपक पुंडीर पर भिडं मप्र में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पीकॉन कंपनी का चिटफंड, रीयल एस्टेट और दवा समेत अन्य कारोबार है।
पीकॉन में मध्यप्रदेश का निदेशक दीपक पुंडीर दयालबाग के पैराडाइज ग्रीन में रह रहा था। दिल्ली गेट पर अपना कार्यालय बना लिया था। अब वह जमीन लेकर अपना इंस्टीट्यूट खोलने की तैयारी में था। भिंड के असवार थाने में दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। शुक्रवार रात भिंड पुलिस उसकी तलाश में आगरा पहुंची। न्यू आगरा पुलिस के साथ दबिश देकर देर रात उसे दयालबाग स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। सुबह उसे पुलिस टीम अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई।
Leave a comment