आगरालीक्स …आगरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस निरस्त, 64 हॉस्पिटल और लैब के लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित। ये है पूरा मामला।
आगरा में एक ही डॉक्टर के नाम से कई लैब और हॉस्पिटल चल रहे थे, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे मारे और सील कर दिया। इसके बाद डॉक्टर के बिना चल रही लैब और हॉस्पिटल की जांच कराई गई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद 15 हॉस्पिटल और लैब के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
15 के लाइसेंस किए गए निरस्त
देव हॉस्पिटल, दिव्या पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, डॉ. ओपी गर्ग मेमोरियल आई हॉस्पिटल, जीएस पैथोलॉजी, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, न्यू एक्सीलेंट पैथोलॉजी लैब, न्यू क्रष्णा हॉस्पिटल, न्यू पारस नर्सिंग होम, न्यू राधिका हॉस्पिटल, आरएम हॉस्पिटल, एसके हेल्थकेयर, साना डायग्नोस्टिक सेंटर, सन साइन डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी, सूर्यांश पैथोलॉजी।
64 के लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 64 हॉस्पिटल और लैब के लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित किए गए हैं। सात दिन में सही जवाब न मिलने पर इनके लाइसेंस भी निरस्त कर दिए जाएंगे।
