नईदिल्लीलीक्स… (अजब-गजब) जापान के एक शख़्स ने 20 लाख रुपये खर्चकर कुत्ता बनने का सपना पूरा किया। सर्जरी के बाद पहली बार सामने निकला।
कुत्ता जैसा व्यवहार करने के लिए सर्जरी करवाई

टोको नाम के इस व्यक्ति ने ह्यूमन डॉग’ बनने की प्रक्रिया पूरी कर लिया। इस शख्स ने कुत्ता जैसा दिखने और व्यवहार करने के लिए सर्जरी करवाई।
डॉग कॉस्ट्यूम बनाने में 40 दिन का समय लगा
इस शख़्स के हाइपर-रीयलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम को बनाने में एक जापानी फर्म को 40 दिनों का समय लगा. ये कंपनी टीवी विज्ञापन और फ़िल्मों के लिए कॉस्ट्यूम बनाती है. जेपेट नाम की ये कंपनी पहले भी कई थ्रीडी कॉस्ट्यूम, बॉडी कॉस्ट्यमे बना चुकी है।
वीडियो में आम कुत्ते की तरह करतब करता दिखा
जापान के टोको के अब तक 30 हज़ार से ज़्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हैं, वो अपने पहले वीडियो में चारों टांगों पर खेलता हुआ दिखा। करतब दिखा रहा था। वीडियो में उसे घुमाने ले जाया गया, एक आम कुत्ते की तरह उसे एक रस्सी से बांधा हुआ था, उन्हीं की तरह वो दूसरे कुत्तों को सूंघ रहा था और ज़मीन पर लोट भी रहा था।
जपानी शख्स अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता है
जपानी व्यक्ति ने भी स्वीकार की है कि डॉग बनने की इच्छा रखना अपने आप में अजीब है। इसलिए वो किसी को अपने बारे में नहीं बताना चाहता।