आगरालीक्स…. आगरा की युवती ने पिस्टल लेकर हम पिस्टल हाथ में रखते हैं न किसी के बाप से डरते हैं बनाई रील, पुलिस तलाश में जुटी है।
आगरा में मंगलवार को एक युवती के दो वीडियो वायरल हुए, वीडियो छत पर बनाए गए हैं। युवती के हाथ में रिवाल्वर है। बैकग्राउंड में हम पिस्टल हाथ में रखते हें न किसी के बाप से डरते हैं गाना चल रहा है। यह वीडियो 10 सेकंड का है।
दूसरा वीडियो, वो बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी
युवती का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 13 सेकंड का है, इस वीडियो में युवती के हाथ में रिवॉल्वर है और बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा है वो बंदूक भी हमारी होगी गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा। पुलिस रील बनाने वाली युवती की तलाश में जुटी है।