आगरालीक्स ..आगरा में रात में सतर्क रहें, लेजर थैरेपी स्पेशलिस्ट आगरा कैंट स्टेशन से अपने घर जा रहीं थी, बैग लूट कर भाग गए बदमाश, पीछा भी किया, मुकदमा।

आगरा के एडीए हाइट्स ताजगंज निवासी आरती सिंह लेजर थैरेपी स्पेशलिस्ट हैं। वे दो जुलाई की रात को दिल्ली से आगरा आई, आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने एडीए हाइट्स अपने घर तक जाने के लिए आटो लिया। उनके साथ उनकी 12 साल की बेटी भी थी। फतेहाबाद रोड पर क्रिस्टल सरोवर प्रीमियम होटल के पास पीछे से बाइक पर बदमाश आए, वे बाइक को आटो के कभी आगे तो कभी पीछे चलाने लगे। उन्हें शक हुआ उन्होंने बेटी को आटो में जिस तरफ जाली लगी थी उधर बिठा दिया और खुद खुली वाली तरफ बैठ गई। बैग उनकी गोद में रखा हुआ था। बाइक सवार बदमाश आटो के बगल में आए और बैग पर झपटटा मारा, उन्होंने बैग नहीं छोड़ा, सिर और नाक आटो की सरिया से टकरा गए, इससे बैग उनके हाथ से छूट गया। लगे। उन्होंने आटो की मदद से बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भाग गए। बैग में तीन लाख की कीमत के मोबाइल और 50 हजार रुपये कैश था।
112 नंबर पर कॉल की, एक महीने बाद मुकदमा
उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की, पीआरवी के पुलिस कर्मी आ गए उन्हें थाने लगे गए। थाने पर अगले दिन आगे के लिए कह दिया। तीन जुलाई को जब वे पिता के साथ थाने पहुंची तो बसई चौकी भेज दिया। वहां दरोगा ने कह दिया कि मोबाइल के बिल लेकर आओ, पांच दिन तक चौकी के चक्कर लगाती रहीं। इसके बाद दरोगा ने लूट के बजाय गुमशुदगी दर्ज कर ली।
पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में आरती सोमवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह से मिली, उनके निर्देश पर कुछ ही देर में मुकदमा दर्ज हो गया और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी।