आगरालीक्स…आगरा में युवक की एक्सीडेंट में मौत, बीमार पिता की दवाई लेकर बाइक से आ रहा था घर. पांच साल की बेटी और छह माह के बेटे का था बाप…
आगरा में दर्दनाक खबर सामने आई है. एक युवक की एक्सीडेंट में मौत हुई है. युवक बाइक से अपने बीमार पिता की दवाई लेकर आ रहा था.
मामला थाना ताजगंज की एकता चौकी स्थित मारुति सिटी रोड का है. गणेशपुरम कॉलोनी में रहने वाला 25 वर्षीय शिवम मंगलवार की रात को बीमार पिता अंतराम की दवा लेने बाइक से गया था. मेडिकल स्टोर से लौटते समय एक्सीडेंट से वह घायल हो गया और बाद में इसकी मौत हो गई. शिवम के पांच साल की एक बेटी और छह माह का अबोध बेटा है. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.
ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
इधर बताया जाता है कि मंगलवार रात को शिवम की मौत से उसके ससुराली भी यहां पहुंच गए. उन्होंने युवक का दाह संस्कार रोक दिया. आरोप है कि ससुरालियों ने युवक के परिवारज़नों से दुर्व्यवहार और मारपीट की है. वे रात से शव को रोककर विरोध कर रहे हैं. हालांकि विरोध किस बात पर किया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. थाना ताजगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है.