Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Basic life support training was given to school children in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Basic life support training was given to school children in Agra…#agranews

140

आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों को दी गई बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग. आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी ने दिए स्टूडेंट्स के हर सवालों के जवाब…

बोन एंड ज्वाइंट दिवस के उपलक्ष में साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज का बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग कार्यक्रम मिल्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से उपस्थित चिकित्सक डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ विनीत पाठक, डॉ प्रभात कुमार सिंह, एवं डॉ अभिनव कुलश्रेष्ठ ने ट्रेनिंग का एक पुतले पर निष्पादन किया जिसमें लगभग 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मिल्टन पब्लिक स्कूल से डॉ राहुल राज एवं उनकी पत्नी डॉ प्राची ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए छात्र छात्राओं से प्रश्न किए एवं उनसे पुतले पर आजमाइश भी करवाई जिसको एक आदर्श की तरह उन लोगों ने सीखा व प्रदर्शित भी किया। दूसरी तरफ बी एम डी कैंप का कपूर हॉस्पिटल में आयोजन किया गया, जिसमे 45 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया।

बोन एंड ज्वाइंट दिवस सप्ताह के अंतर्गत कल 3 अगस्त के कार्यक्रम इस प्रकार हैं,

  1. एफ एच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर में डॉ अश्वनी सडाना द्वारा संचालित, प्रातः 8 बजे से बी एम डी कैंप एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग कार्यक्रम।
  2. शांति मांगलिक नर्सिंग स्कूल, संचालनकर्ता डॉ रणवीर त्यागी, डॉ शशि पाल सडाना, डॉ अंकित कपूर एवं डॉ देवांशु मोहनिया।
  3. लाइफ लाइन स्कूल शास्त्रीपुरम में प्रातः 8:00 से 9:00 के मध्य बी एल एस ट्रेनिंग का कार्यक्रम डॉ अतुल अग्रवाल की देखरेख में डॉ योगेश बिंदल, डॉ विनीत पाठक एवं डॉ देवांशु मोहनिया द्वारा संचालित किया जाएगा।
  4. डॉ कमलेश टंडन नर्सिंग स्कूल में डॉक्टर विनीत पाठक एवं डॉ देवांशु मोहनिया द्वारा बी एल एस ट्रेनिंग प्रोग्राम को संचालित किया जाएगा।
  5. पुलिस लाइंस में प्रातः 7:00 से 8:00 तक बी एल एस ट्रेनिंग का कार्यक्रम डॉक्टर प्रवेंद्र शर्मा एवं डॉ देवाशीष शर्मा द्वारा संचालित किया जाएगा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!