वाराणसीलीक्स… वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर का एएसआई की टीम ने सर्वे शुरू किया। चारों तरफ कैमरे लगाकर वीडियोग्राफी। मुस्लिम पक्ष का बहिष्कार।
सर्वे टीम में इस बार 61 सदस्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने आज सुबह आठ बजे से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे शुरू किया है। इस बार टीम में 61 सदस्य शामिल हैं, पिछली बार सिर्फ 21 सदस्यों द्वारा सर्वे किया गया था।
चार ब्लॉकों में बांटकर किया जा रहा सर्वे
एएसआई की टीम ने ज्ञानवापी परिसर को चार ब्लॉकों में बांटकर सर्वे शुरू किया है। चारों ओर कैमरे लगाकर वीडियोग्राफी की जा रही है। ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार पर खास फोकस है। इसकी खास तरह से स्कैनिंगग कर कलाकृतियों को देखा जा रहा है। वजूखाने को सर्वे में नहीं रखा गया है।
जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जुमे की नमाज को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट भी किया गया है।