आगरालीक्स ..सांसद राम शंकर कठेरिया को 2 साल की सजा, कोर्ट ने माना दोषी जानें पूरा मामला।

आगरा में विवि के खंदारी परिसर निवासी इटावा से सांसद राम शंकर कठेरिया पर 2011 में दर्ज मामले में विशेष न्यायाधीश, एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने सांसद राम शंकर कठेरिया को दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई है।
टोरंट के खिलाफ प्रदर्शन में दर्ज हुआ था मुकदमा
2011 में सांसद राम शंकर कठेरिया ने लोगों के साथ मिलकर साकेत मॉल में टोरंट के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में सांसद राम शंकर कठेरिया सहित अन्य पर मारपीट, धमकी देने के साथ ही अन्य धाराओं में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था।
12 साल पुराने मामले में सजा
सांसद राम शंकर कठेरिया को 12 साल पुराने मामले में दोषी पाए जाने पर भाजपा के फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल सहित अन्य नेता पहुंच गए।अधिवक्ता ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया, इसे स्वीकार करते हुए सांसद राम शंकर कठेरिया को जमानत दे दी गई।