Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Holi on 12th March, Holashtak from 5th march
बिगलीक्स

Holi on 12th March, Holashtak from 5th march

168

आगरालीक्स …आगरा में होली का हुडदंग शुरू हो गया है, पांच मार्च से होलिकाष्टक लग रहे हैं, इस दौरान शुभ कार्य नहीं होंगे। यह आठ दिन तक रहेंगे। 12 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्तशाम – 6.30 से 8.30 बजेभद्रा पुंछ – 4.10 से 5.25 बजेभद्रा मुख – 5.25 से 7.25 बजे है।
होलाष्टक 5 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च होलिका दहन तक रहेगा। चूंकि 12 मार्च को रात 9 बजे तक ही पूर्णिमा तिथि है, 13 मार्च को होली (धुलेण्डी) मनाई जाएगी। होलाष्टक में नौ दिन नवग्रहों की पूजा की जाएगी। जोकि अलग-अलग तरह से की जाएगी। होलाष्टक पहला दिन – अष्ठमी को चंद्रमा की पूजा अबीर से होलाष्टक दूसरा दिन – नवमी को सूर्य ग्रह की पूजा कुमकुम से होलाष्टक तीसरा दिन – दशमी को शनि ग्रह की पूजा नीला रंग से होलाष्टक चौथा दिन- एकादशी को शुक्र ग्रह की पूजा सफेद चंदन और मिश्री से होलाष्टक पांचवा दिन- द्वादशी को गुरु ग्रह की पूजा केसर सेहोलाष्टक छठवां दिन- त्रयोदशी को बुध ग्रह की पूजा पंचगव्य से होलाष्टक सातवां दिन- चतुर्दशी को मंगल ग्रह की पूजा लाल चंदन से होलाष्टक आठवां दिन-पूर्णिमा को राहु ग्रह की पूजा पंचगव्य से होलाष्टक नौवें दिन- पडवा को केतु ग्रह की पूजा पंचगव्य से होगी।

आठ मार्च को वृंदावन में रंगभरनी एकादशी
वृंदावन में आठ मार्च को रंगभरनी एकादशी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने नगर के सभी प्रवेश मार्गों का जायजा लिया, सात मार्च की शाम को नगर में बाहरी वाहनों का प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। नगर की यातायात प्लान वृंदावन पुलिस ने तैयार कर लिया है।

नगर के मंदिरों में रंगों की होली की शुरुआत वाले दिन आठ मार्च को रंगभरनी एकादशी पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के चलते पुलिस प्रशासन ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने खाका खींच लिया है। इसमें नगर के 32 प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नगर तीनों प्रवेश मार्गों पर आठ पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। प्रवेश मार्गों पर बने स्थाई और अस्थाई पाकिंर्ग स्थलों पर बैरियर लगाए जाएंगे। नगर के में सभी भारी और बड़े वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। छटीकरा की ओर से आने वालों को मथुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस से आने वाले बड़े वाहनों को मथुरा की ओर डायर्वट किया जाएगा। मथुरा की ओर से आने वालों को रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए छटीकरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस द्वारा छटीकरा की ओर से आने वाले बाहरी वाहनों को रुक्मणि विहार बहुमंजिला पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसके सामने अन्नपूर्णां पार्किंग में भी वाहनों को खड़ा किया जाएगा। दोनों पार्किंग स्थलों के फुल होने पर छटीकरा मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर के निकट मैदान में वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था की जा रही है। यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले वाहनों को पानीगांव के पक्के पुल पार करने पर पानीघाट पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। यह पार्किंग फुल होने पर पुल पार पानीगांव के पास वाहनों को पार्क किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

बिगलीक्स

Agra News Live: SNMC, Agra Junior Doctor donate Platelets for high risk Pregancy

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन...

error: Content is protected !!