आगरालीक्स ….आगरा की रामबारात और जनकपुरी आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने तैयारियों को लेकर बैठक की, जानें कब से शुरू होगी उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध रामलीला।

आगरा में 28 सितंबर को गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ 28 सितंबर को श्री रामलीला महोत्सव शुरू हो जाएगा। रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा, नौ अक्टूबर को रामबारात निकलेगी। रामलीला महोत्सव के लिए रामलीला मैदान को तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही रामबारात के मार्ग में भी कार्य कराए जाएंगे।
10 अक्टूबर से जनकपुरी
रामलीला महोत्सव में रामबारात के साथ ही जनकपुरी आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार जनकपुरी का आयोजन संजय प्लेस में किया जा रहा है। 10 अक्टूबर से जनकपुरी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संजय प्लेस में तैयारी शुरू हो गई है।
एक महीने तक चलेगा रामलीला महोत्सव
जनकपुरी के बाद रामलीला का मंचन रामलीला मैदान में होगा। 28 सितंबर से शुरू होगर 28 अक्टूबर को रामलीला महोत्सव का समापन होगा। एक महीने तक समारोह चलेगा।