आगरालीक्स …आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज और आस्ट्रेलिया के फियोना स्टेनली हॉस्पिटल के साथ मिलकर करेगा रिसर्च, दुनिया में होगा नाम, वीडियो के लिए क्लिक करें।

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को फियोना स्टेनली हॉस्पिटल पश्चिमी आस्ट्रेलिया के साथ एमओयू करने के लिए भारतीय मूल की डॉ. साधना बोस आईं। एसएन और फियोना स्टेनली हॉस्पिटल के बीच इमरजेंसी केयर, ट्रॉमा केयर, हेड एंड नेक कैंसर, हेमेटोआंकोलॉजी ब्लड कैंसर और कार्डियोलॉजी विभाग के साथ एमओयू किया है।
शोध पर भी मिलकर करेंगे काम
फियोना स्टेनली हॉस्पिटल पश्चिमी आस्ट्रेलिया की डॉ. साधना बोस ने एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत चिकित्सा के क्षेत्र में शोध, चिकित्सकों के प्रशिक्षण, इलाज पर एक साथ मिलकर काम किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. जीवी सिंह, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. अखिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।