आगरालीक्स …आगरा में सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत, लगा जाम।

आगरा में शुक्रवार को बगलघूंसा, खंदौली में आगरा की तरफ से आ रहे आटो को टैंकर ने टक्कर मार दी। आटो में सवारियां बैठी हुई थी, टैंकर की टक्कर से आटो में बैठी सवारियां घंस गई। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने आटो से सवारियों को बाहर निकाला।
हादसे में दो की मौत
आटो में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई। तीन सवारियां घायल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आगरा खंदौली मार्ग पर जाम लग गया, वाहन फंस गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर हाईवे से हटाया। इसके बाद जाम खुला।