आगरालीक्स… आगरा का चंद्रयान 3 से कनेक्शन, सेंट जोंस कॉलेज की पूर्व छात्रा डॉ. विधि गोयल चंद्रयान 3 प्रोजेक्ट टीम में रही शामिल। डॉ. विधि ने सेंट जोंस कॉलेज से एमएससी (फिजिक्स) की है।

23 अगस्त को चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर लैंडिंग की, रोवर ने चहलकदमी शुरू कर दी है। इसके साथ ही चंद्रयान 3 प्रोजेक्ट में शामिल देश भर के वैज्ञानिकों की सराहना की जा रही है। इस प्रोजेक्ट में आगरा के सेंट जोंस कॉलेज की पूर्व छात्रा डॉ. विधि गोयल भी शामिल हैं।
सेंट जोंस कॉलेज से की एमएससी
सेंट जोंस कॉलेज के रिटायर प्रोफेसर डॉ. केके सरकार के अनुसार, चंद्रयान 3 प्रोजेक्ट टीम में शामिल वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विधि गोयल ने सेंट जोंस कॉलेज से एमएससी (फिजिक्स) की है। वे उनके शिक्षक रहे हैं और अभी भी उनके संपर्क में हैं। यह आगरा और सेंट जोंस कॉलेज के लिए गर्व की बात है।