आगरालीक्स…आगरा के बचपन प्ले स्कूल और एकेडेमिक हाइट्स के बच्चों ने प्रसिद्ध डांसर सुधा चंद्रा के सामने दिखाई अपनी प्रतिभा. सोलो और ग्रुप डांस में दी शानदार प्रस्तुति
भावना एस्टेट स्थित बचपन प्ले स्कूल और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल से फिर नेशनल लेवर के AHPS Bachpan Competition of Dance में तीसरे स्थ्ज्ञान पर अपना परचम लहराया है. दोनों स्कूलों के देशभर के 1250 से ज्यादा शाखाओं में 26 अगस्त को नेशनल लेवल पर AHPS Bachpan Competition of Dance दिल्ली के रिषिहूड यूनिवर्सिटी में आयेाजित किया गया. इसमें भारत की जानी मानी भरतनाट्यम डांसर मिस सुधा चंद्र और बचपन के फाउंडर आफ सीईओ अजय गुप्ता जजेज के रूप में उपस्थित रहे.

आगरा में भावना एस्टेट स्थित बचपन प्ले स्कूल और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल ने ग्रुप डांस और सोलो डांस में भाग लिया. ग्रुप डांस में विराज पनवर, इप्सा चौहान, आध्या सारस्वत, अर्निका चंदेल और अनिका कुलश्रेष्ठ रहीं तो वहीं सोलो डांस में एकेडेमिक से शिवांसी कुशवाह और बचपन से दक्षिन्या तिवारी ने भाग लिया. इसमें एकेडेमिक हाइट्स के बच्चों ने ग्रुप डांस में नेशनल लेवल पर दूसरा स्थान पाया. डांसर सुधा चंद्र ने इस बच्चों को पुरस्कृत किया.
बचपन प्ले स्कूल और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के निदेशक गुंजन गर्ग व प्रधानाचार्य मोहित गर्ग के साथ पूरी टीम परनिता निगम, दीप्ति चौहान, प्रीति अग्रवाल और प्रज्ञा यादव का सहयोग रहा. उन्होंने बच्चों के लिए उनके अभिभावकों के प्रयासों की भी सराहना की.

