आगरालीक्स…आगरा के डॉ. संजय धवन बने इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की सेंट्रल जोन इकाई के अध्यक्ष…
आगरा के प्रख्यात ट्रॉमा एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संजय धवन को 26 अगस्त को वार्षिक सम्मलेन के अंतर्गत जयपुर में सर्व सम्मति से इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की मध्य क्षेत्र अथवा सेंट्रल जोन इकाई का अध्यक्ष निर्वाचित चुना गया, जिसका एक वर्ष का कार्यकाल रहेगा। अध्यक्ष निर्वाचित पद को सुशोभित करते हुए उन्होंने प्रसन्नतापूर्वक अपनी योजनाओं के बारे में बताया जिसमे सेंट्रल जोन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने एवं नए आयामों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान दिलांने का संकल्प भी प्रकट किया।

वर्तमान में डॉ. धवन एसोसिएशन की अनुसन्धान पत्रिका (जर्नल ऑफ़ ऑर्थोपेडिक्स ट्रॉमाटोलॉजी एंड रिहैबिलिटेशन) के प्रधान संपादक भी हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने पत्रिका में नए आयामों को जोड़कर उसको एक नयी पहचान दिलाने में अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। साथ ही पूर्व में इस इकाई का उपाध्यक्ष पद भी सुशोभित कर चुके हैं। वर्तमान में डॉ धवन इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ट्रामा सोसाइटी के भी अध्यक्ष हैं। डॉ धवन 2018 से 2020 तक आई ओ ए में संयुक्त राष्ट्रीय सचिव की भूमिका भी बखूबी निभा चुके हैं। हड्डी रोगों, ट्रामा व जोड़ प्रत्यारोपण के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर चुके डॉ धवन ने हड्डी रोग विशेषज्ञों के विभिन्न संघों में कई पदों पर रहते हुए इस क्षेत्र की उन्नति व मरीज़ों के हित के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी उस ओर प्रयासरत रहते हैं।