Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Major entrepreneurs of Agra will make youth entrepreneurs, will provide investment capital for startups…#agranews
आगराबिगलीक्स

Agra News: Major entrepreneurs of Agra will make youth entrepreneurs, will provide investment capital for startups…#agranews

135

आगरालीक्स…आगरा के युवा कर सकते हैं अपना बिजनेस. स्टार्टअप लेकर आएं, ये करेंगे आपके बिजनेस में पूंजी निवेश

अगर कुछ कर गुजरना चाहते हैं तो जुननू की हद तक मेहनत करनी होगी। यदि आपका आइडिया सशक्त है और आप उसे बेचने की क्षमता रखते हैं तो सफलता आपको मिलेगी ही। यह गुरुमंत्र दिया देश दुनिया में सफल स्टार्टअप की पहचान बन चुके कार्स 24 के रुचित अग्रवाल ने। 

रविवार को माल रोड स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स ने स्टार्ट−अप इंडिया कॉन्क्लेव नई सोच नया भारत का आयोजन किया। कॉन्क्लेव का आरंभ कार्स 24 के संस्थापक रुचित अग्रवाल, प्रमुख उद्यमी पूरन डावर, नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्री गोपाल, वीके शर्मा, विनय खंगर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम समन्वयक सचिन सारस्वत ने “उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः! न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः !” श्लोक के साथ आयोजन के पहले सत्र पैनल चर्चा की शुरुआत की। 

नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि देश में एक लाख से अधिक स्टार्टअप हैं और 110 यूनिकॉर्न स्टार्टअप हैं। इसमें आगरा की भागीदारी बढ़ानी है। आगरा से लगातार हो रहे युवाओं के पलायन को रोकना है। 

नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा स्टार्ट− अप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नये विचारों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है जिससे देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों।

मुख्य वक्ता रुचित अग्रवाल ने युवाओं से कहा कि हमारे देश में आइडिया की कमी नहीं है। लेकिन आइडिया को लेकर आप प्रयास आरंभ नहीं करते, अध्यन नहीं करते, समस्या और उसके समाधान पर काम नहीं करते तो सफलता नहीं मिल सकती है। परिवार का विश्वास में लेकर मित्रों के साथ, उनके सहयोग से काम शुरू करें। उन्होंने बताया कि देश में ब्रेन ड्रेन की बात होती है, युवाओं के पलायन की बात होती है। मैं स्वयं आगरा का रहने वाला हूं। बैंगलोर नौकरी करने के बाद यूएस चला गया।  6 साल तक जी तोड़ मेहनत की और समझ आया कि आपने देश में अपना काम करना है। और फिर चार दोस्तों के साथ कार्स 24 की नींव रखी। 2015 से अब तक कंपनी 25 हजार करोड़ के टर्नओवर की बन चुकी है। 24 घंटे अपने काम के बारे में सोचें। जमीन पर उतरे। छोटी पूंजी से काम शुरू करें। रिस्क है इसलिए सक्सेस है। 

पैनल चर्चा में कैनारा बैंक, एसबीआई के पदाधिकारियों ने बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एमएसएमई के डिप्टी डायरेक्टर ब्रजेश यादव ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। विनय खंगर ने कोल्ड चैन के व्यवसाय में अपने अनुभव साझा किए। आगरा के प्रमुख उद्यमी पूरन डावर ने कहा कि शहर की युवा प्रतिभा पर भरोसा करना ही चाहिए। इस अवसर पर गोपाल खंडेलवाल,  संजय गोयल, राजीव अग्रवाल, मयंक मित्तल, अनूप गोयल, मनोज बंसल, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, डॉ नवीन गुप्ता, डॉ अभिलाषा सिंह, प्रशांत शर्मा, डॉ रिजु अग्रवाल, डॉ शांतनु कुमार, डॉ शीतल सचदेवा आदि उपस्थित रहे। 

उद्यमी करेंगे स्टार्टअप में निवेश
एफ्मेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि युवा उनके पास विचार लेकर आएं, उद्यम स्थापित करने के लिए वे सहयोग करेंगे। युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए आगरा के उद्यमियों से भी उन्होंने अपील की।

चैंबर कार्यालय पर मिलेगी सलाह और दिशा
नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करने के लिए नेशनल चैंबर में 1 अक्टूबर से मंगलवार से शनिवार तक सायं 4 बजे से 6 बजे तक विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने की अंगदान की अपील
आयोजन में केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने शहर के उद्यमियों और युवाओं से अंगदान की अपील की। कहा विदेशों में इस ओर जागरूकता है तो आगरा के समाज सेवी क्यों पीछे रहें। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को जीआईसी मैदान में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंगदान संकल्प कार्यक्रम में सहभागिता करें। आयोजन को लेकर सभागार में उपस्थित लोगों का आमंत्रण पत्र दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!