आगरालीक्स ….आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की नई कार्यकारिणी चुन ली गई, 2017-2018 के लिए अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह होंगे। उपाध्यक्ष पद राजीव अग्रवाल और अनूप गोयल के हिस्से में आया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सीमेंट व्यवसायी मुरारीलाल गोयल चुने गए हैं।
बुधवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में निर्वाचन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंघल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह कार्यकारिणी एक अप्रैल को कार्यभार संभालेगी।

एमजी अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, योगेश सिंघल (ग्रुप एक), अमित जैन, महेश चंद अग्रवाल, राकेश कुमार मित्तल (ग्रुप दो), चंद्र मोहन खंडेलवाल (ग्रुप तीन), अजय कंसल, दिनेश कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, महेन्द्र कुमार जैन (ग्रुप चार), गोपाल खंडेलवाल, सुशील बंसल (ग्रुप पांच), अजय कुमार गुप्ता, महेश कुमार अग्रवाल, रवि अग्रवाल (ग्रुप छह), अभिषेक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (ग्रुप सात), अनिल कुमार अग्रवाल (ग्रुप आठ), जयकिशन गुप्ता, मुरारीलाल गोयल पेंट व्यवसायी (ग्रुप नौ), राजेश कुमार सराफ (ग्रुप दस), अनिल कुमार अग्रवाल बिल्डर (ग्रुप 11), श्याम सुंदर अग्रवाल (ग्रुप 12)
Leave a comment