आगरालीक्स….आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में कुलसचिव और उप कुलसचिव में लात घूंसे चले, इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कर्मचारियों का एक गुट कुलसचिव केएन सिंह के निलंबन की मांग कर रहा है। इसके लिए गुरुवार को विवि में प्रदर्शन किया जाएगा।
विवि के खंदारी कैंपस स्थित आईईटी में आवासीय संस्थानों की परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। बीबीए, बीसीए आदि की कापियां जांची जानी है। उप कुलसचिव (परीक्षा) सिंधीराम दोपहर में परीक्षकों का पैनल बनाकर कुलसचिव केएन सिंह से अनुमोदन कराने को गए थे। कुलसचिव केएन सिंह और उप कुलसचिव परीक्षा सिंधी राम के बीच शिक्षकों के पैनल की फाइल पर हस्ताक्षर कराने को लेकर विवाद

दोनों तरफ से रिपोर्ट
इस मामले में उप कुलसचिव सिंधी राम और कुलसचिव केएन सिंह की तरफ से एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, थाना हरीपर्वत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलपति रिटायर जज से करा रहे जांच
इस मामले की जांच के लिए कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने रिटायर जज आरबी शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है, यह कमेटी सात दिन में जांच कर रिपोर्ट देगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज संचालकों ने कुलपति को बनाया बंधक
वहीं, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालक फीस समायोजन सहित परीक्षा समिति के सदस्यों पर सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर बुधवार को कॉलेज संचालकों ने कुलपति कार्यालय घेर लिया, उनके गेट के सामने बैठ गए। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स बुला लिया गया। विवि में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।
Leave a comment