आगरालीक्स …आगरा में आयकर विभाग के सर्वे में दो बडे ग्रुप पर सर्वे किया, एक ने तीन करोड सरेंडर अघोषित आय किए हैं। आयकर विभाग की जांच शाखा ने शुक्रवार को सर्वे किया। दोपहर को शुरु हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
शुक्रवार दोपहर को आयकर विभाग की टीमों ने नामचीन मातंगी ग्रुप की ज्वैल कंपनी के संजय प्लेस में इंपोरियम ब्लॉक स्थित कार्यालय पर खाते खंगाले। ग्रुप की तरफ से जमीन और अन्य मदों में भारी निवेश किए जाने के भी कागजात मिले। विभागीय कार्रवाई में उप निदेशक जांच राजेश गुप्ता, सहायक निदेशक जांच सुरेन्द्र कुमार, आईटीओ वीके धवन, निरीक्षक संतोष केसरी, जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीधर, अशोक कुमार, रमेश राम आदि शामिल रहे।
एनके एक्सपोर्ट हुआ सर्वे
आयकर टीम ने महिलाओं के परिधान और अन्य उपयोगी सामग्री बनाने वाली इकाई एनके एक्सपोर्ट के यहां भी सर्वे किया। इकाई के शास्त्रीपुरम में शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क ईपीआईपी शुक्रवार दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
Leave a comment