Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स ISIS threat to Tajmahal, Train accident averted after stone slab found on railway track in Agra region
बिगलीक्स

ISIS threat to Tajmahal, Train accident averted after stone slab found on railway track in Agra region

96

आगरालीक्स …आगरा में ताजमहल की सुरक्षा बढा दी  है। रात को आगरा में रेलवे ट्रैक पर बडा पत्थर रखकर ट्रेन एक्सीडेंट की साजिश रची गई, पपत्थर के नीचे धमकी भरा पत्र भी मिला है। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रेलवे ट्रैक की भी सुरक्षा बढा दी गई है।  ताज के वॉचिंग टॉवर से ताज की 24 घंटे निगरानी हो रही है।  नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं।
आइएसआइएस (इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया) के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गुरुवार को ताजमहल पर हमला करने की धमकी का मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं। ताजमहल की सुरक्षा बढा दी गई है। वहीं, शुक्रवार रात को भांडई, मलपुरा आगरा में रेलवे ट्रैक पर बडा पत्थर रख दिया, यह पत्थर लोको पायलट को दिखाई दे गया, उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित किया, नहीं तो बडा हादसा हो सकता था। रेलवे पुलिस के साथ ही रेलवे कर्मियों ने पहुंचकर ट्रैक से पत्थर उठाया, उसके नीचे धमकी भरा पत्र मिला है।

litter.jpeg
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडीजी कानून एवं व्यवस्था दलजीत चौधरी का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद ताजमहल के आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जवान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाये हुए हैं। ताज में सघन चेकिंग के साथ ही आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया।
ग्राफिक्स किया जारी
आईएस से जुड़े ‘अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर ने एक ग्राफिक्स जारी किया है। इसमें भारत पर हमलों के साथ ही ताज महल को टारगेट पर दिखाया गया है। इस ग्राफिक्स को 14 मार्च को अहवाल उम्मात मीडिया सेंटर से टेलिग्राम पर भेजा गया। ग्राफिक्स में एक नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति को दिखाया गया है जो ताजमहल की तरफ मुंह करके खड़ा है। ग्राफिक के ऊपर लिखा है न्यू टारगेट यानी अगला लक्ष्य। उसी के ठीक नीचे अरबी भाषा में लिखा है आगरा इश्तीशादी यानी आगरा शहीद साधक।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: STF start investigation in Transporter Asgar Ali death case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत के मामला एसटीएफ को सौंपा...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Firozabad Live News: 12 year old drown in Swimming Pool, died

फिरोजाबादलीक्स… वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast on 26 & 27tth April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 72 घंटे भीषण गर्मी के बाद बदलेगा...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 23rd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 23 अप्रैल का न्यूज ब्रीफ ईरानी सेना...

error: Content is protected !!