आगरालीक्स …आगरा में एडीए ने प्लाट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया गया। 165 प्लाट के आवंटन के लिए 1216 लोगों की लॉटरी निकाली गई।
एडीए की शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार, ताजनगरी फेज टू, जवाहरपुरम योजना में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के प्लांटों की बिक्री के लिए आनालाइन पंजीकरण किए गए।
लॉटरी से हुआ एलाटमेंट
सूरसदन में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी प्लांट का आवंटन लॉटरी द्वारा किया गया। सुबह सूरसदन में लॉटरी निकाली गई, 165 प्लाट के लिए लॉटरी निकाली गई। जबकि 1216 लोगों ने दावेदारी की थी।