आगरालीक्स…आगरा के एमजी रोड पर अंडरग्राउंड मेट्रो की मांग का मामला सीएम योगी तक पहुंचा. जनप्रतिनिधियां ने कहा—एमजी रोड को बचाने के लिए हो ये काम…
भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, पुरुषोतम खंडेलवाल और एमएलसी विजय शिवहरे के साथ लखनऊ में 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो की लगातार उठ रही मांग को लेकर छावनी क्षेत्र से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश द्वारा लिए मुख्यमंत्री से समय के अनुसार सूबे के मुखिया से शहर की जीवन रेखा एमजी रोड को बचाने के लिए उसके आगामी समस्याओ के बारे में समिति के प्रतिनिधि और पूर्व विधायक केशो मेहरा ने समिति का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि एमजी रोड बहुत छोटा है यहाँ एलिवेटेड मेट्रो आने से भविष्य की एलिवेटेड रोड की उम्मीद पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगी। हमारे जनप्रतिनिधियों ने भी आपको और लखनऊ मेट्रो को लिखित प्रतिवेदन दिया है। जिस पर उन्होंने एमजी रोड के चार किमी. के भाग पर करीब चौदह सौ करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्चा बताया है।
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेट्रो के पहले चरण का कार्य चल रहा है। उसमे लगभग दो से तीन वर्ष का समय लगेगा। अब दुसरे चरण का कार्य नहीं शुरू किया जायेगा। आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बारे में विचार होगा। समिति द्वारा दिए सुझाव को केंद्र सरकार को भेजेंगे। विधायक धर्मपाल सिंह और पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो के निर्माण से आसपास के व्यापारियों का व्यापार पुरी तरह से खतम हो जायेगा। यातायात की समस्या एक विकराल रूप धारण कर लेगी। पर्यावरण की द्रष्टि से भी काफी नुकसान होगा। अतः सभी ने एक स्वर में भूमिगत मेट्रो के पक्ष में अपनी बात रखी। एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष आगरा के जनप्रतिनिधि होने के नाते मजबूती से पक्ष रखा है। उन्होंने सभी जनता के हित में कार्य होने की बात कही।
लोकतंत्र सेनानी संजय गोयल ने कहा कि सभी ने योगी जी के आश्वासन पर भरोसा जताया है। लम्बे समय से भूमिगत मेट्रो के लिए संघर्ष चल रहा था। आज जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने धेर्यता से सभी पहलुओ को सुना और समझ कर दुसरे चरण के कार्य को सभी शुरू ना होने के लिए आश्वस्त किया। समिति के उपाध्यक्ष विपुल बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़े अच्छे मन से हमारी बात सुनी व आश्वस्त किया की शहर की इच्छा के विपरीत कुछ भी नहीं होगा। हम सभी का परिश्रम आज सुखार्द लगा।