आगरालीक्स …यह है सत्ता की हनक, सपा सरकार में आगरा कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र यादव बनाए गए थे, सत्ता बदलते ही रात में ही डॉ एके गुप्ता को कार्यवाहक प्राचार्य बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए, अब आगरा कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमिश्नर द्वारा नरेंद्र सिंह को हटाते हुए डॉ एके गुप्ता को प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण कराना है।

इस मामले में आगरा कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक डीपी शर्मा की याचिका पर हाईकोर्ट ने कुलपति को प्राचार्य पद पर फैसला लेने के निर्देश दिए थे। कुलपति ने 17 मार्च को कार्यवाहक प्राचार्य नरेंद्र सिंह का पक्ष सुना। इसके बाद आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता को कार्यवाहक प्राचार्य बनाने की संस्तुति की है। इसमें कॉलेज द्वारा निर्धारित की गई उनकी वरिष्ठता, शैक्षिक दस्तावेज और एपीआइ स्कोर को देखने के बाद निर्णय लिया है। सोमवार रात को ही याचिकाकर्ता डीपी शर्मा, डॉ. एके गुप्ता सहित आगरा कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और मंडलायुक्त चंद्रकांत को इस निर्णय से संबंधित पत्र भेज दिए।
Leave a comment