आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास ब्रिटिश युवक गिर गया, उसका सिर फट गया और खून बहने लगा, उनकी पत्नी मदद के लिए कहती रही। मगर ताजमहल पर पर्यटक को इलाज नहीं मिला, गाइड उसे होटल लेकर पहुंचे, वहां इलाज दिया गया।
मंगलवार को ब्रिटिश दंपती ताजमहल देखने के लिए आए थे, ताजमहल के पूर्वी गेट के पास पैर फिसलने से ब्रिटिश पर्यटक गिर गया। उसके सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। वह बेहोश हो गया, इसे देख पर्यटक की पत्नी के बिलखने लगी। ताजमहल की एंबुलेंस बुलाने के लिए गाइड ने फोन किए, लेकिन वो भी नहीं आई। इसी बीच पर्यटक को होश आ गया, गाइड उसे बैटरी बस से शिल्पग्राम के नजदीक स्थित सितारा होटल ले गया।
Leave a comment