आगरालीक्स… आगरा में मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में किताब कॉपी के नाम पर मोटी कमाई का विरोध होने लगा है। स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों की जगह प्राइवेट पब्लिसर की किताबें लगाई जा रही हैं, इनकी कीमत बहुत अधिक है। इसे लेकर सिकंदरा में अभिभावकों ने विरोध किया।
आईसीएसई और सीबीएसई के स्कूलों में रिजल्ट के बाद नए सत्र की पढाई एक अप्रैल से शुरू होनी है। इसके लिए अभिभावकों को बुक सेलरों का पता दे दिया गया है, उन्हीं बुक सेलर से बैग ले सकते हैं। इसकी कीमत देखकर अभिभावकों के होश उड रहे हैं, किताबों की कीमत बहुत अधिक है। इसे लेकर सिकंदरा क्षेत्र में अभिभावकों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि कॉलेज संचालक किताबों में कमीशन लेते हैं, इसके चलते सस्ती दर वाली किताबों की कीमत बहुत अधिक है।
Leave a comment