आगरालीक्स… आगरा की पॉश कॉलोनी में नामचीन कान्वेंट स्कूल के 12 वीं छात्रों ने 10 मिनट में 35 लाख की लूट की, डिग्री कॉलेज संचालक के परिचित ने अपने साथियों के साथ लूट की थी, पुलिस ने उन्हें पकड लिया है। लूट का कैश भी बरामद कर लिया गया है।
आगरा के शमसाबादा के बांगुरी गांव निवासी योगराज परिहार और उनके भाई राजेश परिहार के शमसाबाद में पिता भानू प्रताप सिंह और मा शांति देवी के नाम से दो-दो कालेज हैं। एक कोल्ड स्टोरेज भी है। विभव नगर की अजंता कालोनी में उनकी कोठी है। मंगलवार को योगराज कोल्ड स्टोरेज और कालेज के काम से शमसाबाद में थे। राजेश बहन रीना और शीला के साथ बीमे के काम से संजय प्लेस गए थे। दोनों बहनें दिल्ली स्थित ससुराल से मायके आई हुई हैं। राजेश की पत्नी मिथलेश पिता के निधन के चलते ग्वालियर स्थित मायके में गई हुई थीं। घर पर योगराज की पत्नी अनिता, बेटा अर्जुन (पांच), बेटी रिद्दिमा (आठ) और अराध्या (दो),सहित राजेश के दोनों बेटे थे। पौने तीन बजे अर्जुन अपने दोस्त के यहां से लौटा था। रिद्दिमा गेट बंद कर रही थी तभी दो नकाबपोश बदमाश आ धमके। बोले, अर्जुन कहां हैं, अनिता कहां है, कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश घर के अंदर घुस गए। एक ने अराध्या को गोदी में उठाकर उसके सिर पर तमंचा लगा दिया।
इसके बाद अनिता और सभी बच्चों को किचन में बंद कर दिया। अनिता से अलमारी की चाभी ली। इसे खोलकर 27 लाख कैश और अनिता तथा मिथलेश के लगभग आठ लाख के जेवरात लूट लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूट के आरोपी कोल्ड स्टोरेज व डिग्री कॉलेज के संचालक के रिश्तेदार और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है, साथ ही कैश भी जब्त कर लिया है।
अच्छे अंक के लिए चाहिए थे पांच लाख
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि डिग्री कॉलेज संचालक का रिश्तेदार कान्वेंट स्कूल का छात्र है, उससे अच्छे अंक लाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे गए थे। इसके बाद उसने 12 वीं कक्षा के अपने साथियों के साथ लूट की प्लानिंग की, घर पर कैश आते ही उसने अपने साथियों को बता दिया और प्लानिंग के साथ लूट कर उसके साथी 10 मिनट में फरार हो गए, लूट के दौरान वे घर में मौजूद लोगों के नाम भी ले रहे थे।
Leave a comment