आगरालीक्स …आगरा में ब्लूम फैशन कार्निवाल में फैशन की कॉकटेल होगी, देश के बडे शहरों से लेकर दुबई की फैशन डिजाइनर के और स्प्रिंग कलेक्शन का अनूठा संगम होगा। शुक्रवार को आगरा क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में शहर की युवा फैशन डिजाइनर पूजा ओबरॉय व रिम्पी जैन ने बताया कि 26 से 27 मार्च तक अमर कन्वेंशन हॉल में सातवीं बार महिला फैशन
प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें दिल्ली मुंबई सहित 50 फैशन डिजाइनरों के कलेक्शन होंगे, समर और स्प्रिंग कलेक्शन के साथ आभूषण और सजावट के सामान की प्रदर्शनी भी लेगी। प्रदर्शनी सुबह 11 से रात आठ बजे तक लगेगी। प्रदर्शनी का उदघाटन समाज सेविका पूनम सचदेवा करेंगी, मुख्य अतिथि रेनू नंदा, बबिता चौहान, रश्मी मगन, राजश्री मिश्रा, नीलम अग्रवाल, मनीषा सिन्हा आदि शामिल होंगी।
Leave a comment