आगरालीक्स…आगरा में चलती बाइक में लगी आग. पति, पत्नी और तीन साल की मासूम थी बाइक पर…जलकर खाक हुई बाइक
आगरा में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया. रामबाग के पास एक चलती बाइक में आग लग गई. बाइक पर पति अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ था. चौराहे पर मौजूद आटो ठेकेदार ने लोगों की मदद से तीनों को समय रहते बचा लिया लेकिन देखते ही देखते पलभर में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.
ये है मामला
मामला एत्माद्दौला के रामबाग चौराहे का हे. बाईंपर में रहने वाला पुण्य प्रताप अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी को लेकर खंदारी स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने के लिए जा रहा था. चौराहे से थोड़ा सा आगे निकलने पर अचानक बाइक में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों में बाइक घिरने लगी. वहां मौजूद आटो ठेकेदार और लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को समय रहते बचा लिया लेकिन कुछ ही देर में बाइक जलकर राख हो गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.