आगरालीक्स…आगरा में किन्नरों के दो गुट आए आमने—सामने. हाइवे पर चला ऐसा हंगामा कि लग गया जाम…
आगरा में बुधवार को किन्नरों के दो गुट आमने—सामने आ गए. फाउंड्री नगर पर हुआ यह हंगामा काफी देर तक चला और इसके चलते हाइवे पर जाम लग गया. किन्नरों के दोनों गुट के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें कुछ घायल होने की भी सूचना है. बता दें कि दो दिन पहले भी किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे और चमकर चाकूबाजी हुई थी.
मामला थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर का है. यहां नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट पिछले कई समय से आमने—सामने हैं. दो दिन पहले चाकूबाजी हुई थी जिसमें एक किन्नर घायल भी हुआ था. आज भी दोनों गुट आपस में भिड़ गए. बाद में मारपीट होने लगी. इन्होंने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए. हंगामा के कारण लंबा जाम लग गया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई.