आगरालीक्स…आगरा में इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर हुआ डिबेट कंपटीशन. छात्राओं ने बताईं अपने मन की बात…
रोटरी क्लब ऑफ ऑफ आगरा रॉयल द्वारा इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के उपलक्ष्य में सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल में एक डिबेट कंपटीशन का आयोजन आज किया गया। जिसका टॉपिक था आई एम अवेयर….नाउ द वल्र्ड इस सेफ फॉर मी… इस डिबेट प्रतियोगिता में केवल बालिकाओं को ही प्रतिभा करना था और विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने थे। डिबेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के नियम निर्धारित किए गए थे। सभी छात्राओं ने बहुत उत्साह से अपने मन की बात सभी के समक्ष रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रिटायर्ड डेप्युटी डायरेक्टर ऑफ एडल्ट एजुकेशन सुहासिनी पाल व प्रो अपर्णा पोद्दार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस प्रतियोगिता में मुस्कान व अंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गार्गी गुप्ता व निधि सत्संगी द्वितीय स्थान पर व नंदिनी खंडेलवाल व नवदीप कौर तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को क्लब अध्यक्ष आरती मेहरोत्रा, रो मीरा गुप्ता व शारदा गुप्ता के द्वारा सर्टिफिकेट व उपहार प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरोज प्रशांत द्वारा दिया गया। कार्यक्रम आयोजन में स्कूल प्रिंसिपल रामानंद व वाइस प्रिंसिपल शालिनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रेसिडेंट इलेक्ट संगीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष इंदु पालीवाल और रो हेमलता जैन आदि उपस्थित रहे।