आगरालीक्स…दिवाली मिठाई वाली. दिवाली पर मिठाई की दुकानों पर दिखेंगी कई स्पेशल मिठाइयां. गिफ्ट पैक्स भी बनना हुए तैयार
साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. नवरात्रों के गुजरने के बाद ही दो त्योहार मुख्य हैं एक है दशहरा और दूसरा है करवाचौथ. इसके बाद पांच दिन का दीपोत्सव शुरू होगा. ऐसे में आगरा में मिठाई विक्रेताओं ने भी लोगों को अपनी स्पेशल मिठाई से लुभाने और शानदार टेस्ट देने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. दीपावली पर ट्रेडिशनल मिठाइयां की डिमांड सबसे अधिक होती है. हालांकि अब गिफ्ट्स पैक भी चल रहे हैं. ऐसे में आगरा के मिठाई विक्रेताओं ने ट्रेडिशनल मिठाइयों में अपने यहां की स्पेशल मिठाइयां भी सम्मिलित कर रहे हैं. इसके अलावा ड्राइ फ्रूट्स और चॉकलेट के पैकेज्ड गिफ्ट भी तैयार किए जा रहे हैं.
करवाचौथ पर रेडीमेड सरगी
करवाचौथ पर मिठाई विक्रेताओं ने रेडीमेड सरगी भी तैयार की है. सरगी के पैकेट्स में पारंपरिक रूप से सभी मिठाइयों के अलावा जरूरी सामान भी रखे जा रहे हैं. इसके साथ ही मिठाइयों का पैकेजिंग में मिलना भी खास है. दुकानदारों को उम्मीद है कि इस दीवाली पर अच्छा व्यापार होगा.