आगरालीक्स…डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में हुआ ग्रुप डांस कॉम्पटीशन. बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट…
सिकंदरा आगरा स्थित डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा (नप्सा) के तत्वावधान में अंतर्विद्यालय ग्रुप डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में नप्सा के प्रेसिडेंट संजय तोमर, वाइस प्रेसीडेंट एसएस यादव, सचिव राजपाल सिंह सोलंकी, समन्वयक सुमनलता यादव के साथ-साथ मनोज चौधरी (मैनेजर जे. आर. इंटरनेशनल स्कूल), रेखा गुप्ता ( प्रिंसिपल सिटी कॉन्वेंट स्कूल), शिविका तोमर (डायरेक्टर होली पब्लिक स्कूल), सार्थक यादव, शिवांग यादव व गौरांग यादव, निर्णायक मंडल के सदस्य रोशनी गिडवानी, नमिता बाजपेयी व टोनी फास्टर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य डा. सीबी जदली व विद्यालय के डीन एकेडमिक्स एचएल गुप्ता सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया।
इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विभिन्न – विभिन्न स्कूलों के 208 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर तीन श्रेणियों में आयोजित की गयी। डा. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने आये छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नृत्य कौशल एक कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा होती है जो छात्र – छात्राओं के अंदर छिपी हुई नैसर्गिक प्रतिभा को निखारती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ आये परिजनों से भी अपील की कि वह अपने नवागतों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिये प्रोत्साहित जरूर करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं के इस उल्लेखनीय प्रयास पर हर्षित होते हुए उन्हें हार्दिक बधाइयाँ प्रेषित कीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सी. बी. जदली ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वह अपने जीवन में अभीष्ठ लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होते हैं।
ये बने विजेता
होली पब्लिक जू. स्कूल ने प्रथम पुरुस्कार, होली लाइट पब्लिक स्कूल ने द्वितीय व होली पब्लिक स्कूल व शिवालिक केंब्रिज कॉलेज ने संयुक्त रुप से तृतीय पुरुस्कार व सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज एवं श्री आर. एस. पब्लिक स्कूल ने सांत्वना पुरुष्कार प्राप्त किये। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के मीडिया प्रभारी डा. प्रवल प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रुप डांस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।