आगरालीक्स…कल से तीन दिन तक छुट्टी. खरीददारी के लिए बाजारों में छाएगी रौनक. स्कूल, बैंक सहित सभी रहेंगे बंद. जानें दिवाली पर कितने दिन की रहेगी छुट्टी
यूपी में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. स्कूली बच्चों की भी बल्ले बल्ले हो रही है. कल से यानी रविवार लगातार तीन दिन तक छुट्टी हो गई है. रविवार को साप्ताहिक अवकाश है तो वहीं सोमवार को दुर्गा नवमी और मंगलवार को दशहरा पर्व पड़ रहा है. ऐसे में तीन दिन लगातार छुट्टी मिलने से सबसे ज्यादा बच्चे उत्साहित हैं. इन तीन दिनों में बढ़िया तरीके से त्योहार की खरीददारी का आनंद लिया जा सकता है. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश सूची के तहत दिवाली पर भी चार दिन की छुट्टी मिलेगी. दिवाली 12 नवंबर रविवार को है, इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा और 13 नवंबर को अवकाश रहेगा. 15 नवंबर को भैया दूज के पर्व का अवकाश रहेगा.
बाजारों में छाएगी रौनक
कल से तीन दिन तक लगातार छुट्टी होने का असर बाजार में देखने को मिल सकता है. त्योहार की खरीददारी के लिए लोग बाजारों में जा सकते हैं. ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है कि कल से तीन दिन तक लगातार बाजार में रौनक छाई रहेगी.