आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस ने हिन्दुस्तान कॉलेज में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर. 140 स्टूडेंट्स को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श
आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस, ने हिन्दुस्तान कॉलेज में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया। इसमें 140 विद्यार्थी को विशषज्ञों द्वारा देखा एवं परामर्श दिया गया। शिविर में उपलब्ध अनुभवी विशेषज्ञ हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांक प्रकाश, जनरल मेडिसिन डॉ. दिनेश गोयल, फिजियोथैरेफी डॉ. मितीका अग्रवाल एवं दन्त विशेषज्ञ आकांक्षा द्विवेदी द्वारा परामर्श दिया गया। इस दौरान शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस का नर्सिंग स्टाफ भी शिविर में उपस्थित रहा।
