आगरालीक्स…आगरा में बच्चों और बुजुर्गों को बीमार कर रहा बदलता मौसम. इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत..जानें आज का तापमान
आगरा में मौसम बदल रहा है. दिन में धूप निकल रही है तो शाम होने के बाद हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है. सुबह के समय भी हल्की सर्दी होने लगी है. मौसम के बदलाव का असर लोगों को बीमार कर रहा है. इसकी चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं. चिकित्सकों की मानें तो इस समय वायरल, सर्दी जुकाम के साथ डेंगू की बीमारी तेजी सेक बढ़ रही है. ऐसे में लोग इस समय सावधानी बरतें नहीं तो बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
पूरी बाजू के कपड़े पहनें
ठंडे पानी का सेवन न करें
कहीं भी पानी को एकत्रित न होने दें
बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर्स से परामर्श लें
पानी में नंगे पैर न जाएं
सामान्य से नीचा रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सिकम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा.