आगरालीक्स….आगरा में आज एमजी रोड पर नहीं चलेंगे वाहन, रूट किया गया डायवर्ट।
दशहरा पर सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर रावण का पुतला दहन किया जाता है। इसके साथ ही शोभायात्र निकलेगी, इसके चलते आंतरिक और बाह्रय रूट डायवर्जन किया गया है।
एमजी रोड पर शाम चार से रात दो बजे तक सभी तक के वाहनों का प्रवेश बंद
शोभायात्रा और रावण दहन के चलते हरीपर्वत चौराहे से सुभाष पार्क तिराहे तक शाम चार बजे से रात दो बजे तक सभी तरह के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कोई भी वाहन नहींं जा सकेगा।
यहां नहीं चलेंगे वाहन
लोहामंडी चौराहे से सेंट जोंस चौराहे तक मार्ग पर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
मदिया कटरा तिराहा से तोता का ताल होकर सेंटर जोंस चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे
हरीपर्वत चौराहा से सेंट जोंस चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे
घटिया आजम खां चौराहे की ओर सेंट जोंस चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे
राजामंडी चौराहे से सेंट जोंस चौराहे की ओर वाहन नहीं चलेंगे।