आगरालीक्स…आज से कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन में व्हाट्सअप नहीं चलेगा. नहीं करेगा सपोर्ट, नोटिफिकेशन भेजेगी कंपनी. लिस्ट में ये 18 मोबाइल…
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सअप ने आज से कुछ स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करना बंद कर दिया है. अब कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन में व्हाट्सअप न तो अपडेट होगा और न ही इंस्टॉल. लिस्ट में 18 स्मार्टफोन शामिल हैं जो आउटडेटेड आपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं. रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सअप पर एंड्रॉयड ओएस के 4.1 वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा. अब यह ऐप आपरेटिंग सिस्टम के 5.0 वर्जन और इससे नए वाले वर्जन को सपोर्ट करेगस. इसके अलावा एपल के आईओएस 12 और नए वर्जन को सपोर्ट करेगा.KaiOS 2.5.0 और उससे ऊपर वाले फोन पर भी चल सकेगा. इनमें जियोफोन और जियोफोन 2 शामिल हैं.
इन स्मार्टफोन को सपोर्ट नहीं करेगा व्हाट्सअप
नेक्सस 7 (एंड्रॉइड 4.2 पर अपग्रेड करने योग्य)
सैमसंग गैलेक्सी नोट 2
एचटीसी वन
सोनी एक्सपीरिया जेड
एलसी आप्टिमस जी प्रो
सैमसंग गैलेक्सी एस2
सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस
एचटीसी सेंसेशन
मोटोरोला ड्रॉयड रेजर
सोनी एक्सपीरिया एस2
मोटोरोला जूम
सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1
आसुस आई पैड ट्रांसफार्मर
एसर आईकोनिया टैब A5003
सैमसंग गैलेक्सी एस
एचटीसी डिजायर एचडी
एलसी आप्टिमस 2एक्स
सोनी एरिक्सन एक्सपीरिया आर्क3