Saturday , 27 June 2026
Home आगरा Agra News: 10th World Cross Bow Shooting Championship in Agra from tomorrow…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 10th World Cross Bow Shooting Championship in Agra from tomorrow…#agranews

160

आगरालीक्स…आगरा में 10 वीं वर्ल्ड क्रास बो शूटिंग चैंपियनशिप कल से. भारत समेत सात देशाें के खिलाड़ी आगरा में साधेंगे क्रॉसबो से निशाना

ताजनगरी का शहर आगरा पहली बार गवाह बनने जा रहा है 10 वीं वर्ल्ड क्रॉस बो शूटिंग चैंपियनशिप का। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एकाग्रता, धैर्य और भरपूर रोमांच का खेल आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर शुक्रवार को प्रतिस्पार्धा की घाेषणा टीशर्ट लॉन्च करके की गयी। एशिया में पहली बार आगरा में ये प्रतियोगिता आयोजित होने से प्रतियोगियों में विशेष उत्साह देखने काे मिला। वर्ल्ड क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गस्तव (स्वीडन) ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के प्रदेश तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, यूपी समेत सात देशाें स्वेनिया, आस्ट्रेलिया, स्वीडन, फिनलैंड, यूएसए, यूके और पुर्तगाल से 60 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इंडियन क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अभ्यास सत्र होगा। 4 बजे प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन होगा। 29 और 30 अक्टूबर को दिनभर प्रतियोगिता का एक राउंड होगा और पुरस्कार वितरित होंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को दूसरे राउंड की प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। टी शर्ट लॉन्चिंग समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय सचिव स्टुअर्डस, राष्ट्रीय सचिव गौरव कोहली आदि उपस्थित रहे।

तीन रेंज में साधा जाएगा निशाना
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भारत की पहली महिला वर्ल्ड चैंपियन 2015 रह चुकीं हिना विज ने बताया कि प्रतियोगिता में निशाना तीन रेंज में साधा जाएगा, जोकि 30, 45 और 55 मीटर की होंगी। 10 से 65 वर्ष तक प्रतियोगी प्रतिस्पार्धा में भाग लेंगे। भारत के अंतिम छाेर रामेश्वरम तक से प्रतिभागी आए हैं।

इनके जुनून को सलाम
प्रतिस्पार्धा में तमिलनाडु से भाग लेने आय जयशंकर सेना में गनर के पद पर थे। 2007 में पोखरन, राजस्थान में पोस्टिंग के दौरान फील्ड फायरिंग दुर्घटना का शिकार हो गए। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। लेकिन कुछ कर गुजरने के जुनून ने उन्हें क्रॉसबो से जोड़ दिया। जयशंकर ने बताया कि वो वर्तमान में चैन्नई हाईकोर्ट में वकालत करते हैं लेकिन खेल स्पर्धा में रुचि होने के कारण लगातार क्रॉसबो भी खेलते हैं। वर्ल्ड क्रॉसबो शूटिंग में वो पैराशूटर हैं।

ये बढा़एंगे प्रतियोगियों का उत्साह
चार दिवसीय आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री बेबी रानी मौर्या, विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह, एयर कमाडंर एसके गुप्ता, पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीडीएल केशव कुमार चौधरी, डीसीपी रवि कुमार, सीबीएसइ रामानंद चौहान, समाजसेवी पूरन डावर आदि उपस्थित रहेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

आगरा

Student from Hathras dies after falling from coaching hostel building in Lucknow…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…हाथरस के छात्र की लखनऊ में कोचिंग के हॉस्टल की बिल्डिंग से...

आगरा

Agra Live News: Fierce protests against Swami Prasad Maurya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन. युवक को...

error: Content is protected !!