आगरालीक्स…आगरा में कथित शराब की बोतल में कॉकरोच निकलने के आरोप की आबकारी विभाग ने शुरू की जांच, कब्जे में लिया सीसीटीवी का डीवीआर।
जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार के अनुसार, सोमवार को एक शिकायती पत्र और ज्ञापन मिला है, इसमें कहा गया है कि 23 अक्टूबर को शराब की बोतल में कथित कॉकरोच होने का उल्लेख किया गया है। सभी शराब की दुकानों पर दुकान पर विभागीय टोलफ्री और व्हाट्सएप नंबर अंकित है किंतु जिस दिन घटना हुई उस दिन विभागीय नंबरों पर कोई शिकायत नहीं की गई. 24 अक्टूबर को फोन कर कथित घटना के बारे में अवगत कराया गया, इस पर क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक मनोज पटेल को जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शिकायतकर्ता से वार्ता कर कथित काकरोच का पौवा लिखा पढ़ी में मांगा किंतु शिकायत कर्ता ने सहयोग नही किया और पौवा उपलब्ध नहीं कराया.
डीवीआर की गई जब्त
घटना के एक सप्ताह बाद सोमवार को शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शराब के पौवे पर अंकित बैच नंबर के आधार पर संबंधित पौवा विदेशी मदिरा दुकान मलपुरा पर निकासी नहीं हुई है। प्रकरण प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत होने की स्थिति में है, दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में ले लिया गया है। जिसकी जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी।