आगरालीक्स…आगरा में कल से चलेंगी 5 HOP ON HOP OFF buses. इन बसों से कर सकेंगे ताजमहल सहित सभी स्मारकों के लिए सफर. जानें खासियत, किराया और सुविधाएं
आगरा में पर्यटकों को आकर्षित करने और उन्हें एक साथ शहर के सभी स्मारकों का दीदार कराने के लिए HOP ON HOP OFF buses का संचालन किया जा रहा है. कल शनिवार को आगरा के शिल्पग्राम में 5 HOP ON HOP OFF buses का उद्घाटन किया जाएगा. इसकी सारी तैयारी कर ली गई हैं. इन बसों के जरिए आप आगरा के सभी स्मारकों को देख सकते हैं. आपको इधर—उधर भटकने की जरूरत नहीं है. बस में सिर्फ एक बार किराया दिया जाएगा और आगरा के प्रमुख स्मारकों का दीदार करायगी यह बस. इन बसों का एक बार का किराया 250 रुपये प्रतियात्री निर्धारित किया गया है.
जानें खासियत
आगरा में HOP ON HOP OFF buses के जरिए ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला, फतेहपुर सीकरी, शिल्पग्राम और अन्य कई स्मारकों का दीदार किया जा सकेगा. HOP ON HOP OFF buses पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और इनमें एक बार में 28 सवारियों के बैठने की व्यवस्था है. HOP ON HOP OFF buses आपको कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरते ही स्टेशन के बाहर ही मिल जाएगी. यहां से बस आपको स्मारकों पर ले जाएगी. इसके अलावा यह बस आगरा के शिल्पग्राम की पार्किंग में भी उपलब्ध होगी. वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस में आटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस युक्त पांच कैमरे, चलो एप पर लाइव ट्रैकिंग, ई टिकटिंग, गाइड, रूट चार्ट डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा होगी.

जानें क्या रहेगा रूट
आगरा कैंट से बस आपको शिल्पग्राम पार्किंग लेकर आएगी. यहां से आप ताजमहल जा सकेंगे. इसके बाद बस पार्किंग से ही आपको आगरा किला पहुंचेगी. आगरा किला में आप मोती मस्जिद, जामा मस्जिद, अंगूरी बाग, मच्छी भवन, दीवान ए आम, दीवान एक खास का दीदार कर एत्माद्दौला बस से जाएंगे. इसयके बाद सिकंदरा अकबर टॉम्ब और फिर बाद में फतेहपुर सीकरी लेकर यह बस जाएगी. इन स्मारकों का दीदार कराने के बाद बस आपको वापस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचागी.
HOP ON HOP OFF buses में सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति एक बार में करीब 250 रुपये किराया देना हेागा. इसके अलावा अगर आप गाइड की व्यवस्था चाहते हैं तो उसके लिए अलग से मूल्य चुकाना होगा. स्मारकों का प्रवेश शुल्क भी आपको अलग से देना होगा. वहीं अगर कोठ्र पर्यटक दल बस को पूरे दिन के लिए बुक करना चाहता है तो उसे 8 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से चुकाने होंगे. लेकिन बस आगरा से बाहर नहीं जाएगी.
किस स्मारक पर कितनी देर रुकेगी
आगरा कैंट पर बस सुबह 8 बजे लग जाएगी. यहां करीब 20 मिनट रुकेगी. इसके बाद यह बस शिल्पग्राम पार्किंग के लिए पहुंचेगी. 8.40 से 10 बजे तक बस यहां एक रुकेगी. ताजमहल का दीदार कराने के बाद यहां से बस 10 बजकर 15 मिनट पर आगरा किला पहुंचेगी. यहां भी बस एक घंआ 15 मिनट रुकेगी. 12 बजे बस एत्माद्दौला स्मारक पहुंच जाएगी. यहां बस 45 मिनट रुेगी. इसके बाद लंच होगा जो 45 मिनट का होगा. लंच के बाद बस दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अकबर टॉम्ब सिकंदरा जाएगी. यहां पर बस 2 बजकर45 मिनट तक रुकेगी. इसके बाद 4 बजकर 15 मिनट पर बस फतेहपुर सीकरी स्मारक पहुंचेगी. यहां बस एक घंटा रुककर 6 बजकर 45 मिनटपर आपको फिर से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा देगी.